15 अक्टूबर का इतिहास- भारत के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का 1931 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
15 अक्टूबर का इतिहास- भारत के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का 1931 में जन्म

15 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 15 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

15 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1686: मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1815: नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे।
  • 1917: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
  • 1924: अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
  • 1932: टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।
  • 1935: टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान भरी।
  • 1951: मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।
  • 1958: अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • 1970: अनवर सादात मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1990: सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
  • 1997: अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 1998: ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1999: चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘DF-41 ICBM’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2007: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
  • 2008: अरविन्द अडिगा को उनकी पुस्तक ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2012: ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास ‘ब्रिंग अप द बडीज़’ के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1542: मुग़ल शासक अकबर का जन्म।
  • 1922: प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) शंकर का जन्म।
  • 1931: भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म।
  • 1952: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म।
  • 1957: भारतीय निर्देशक मीरा नायर का जन्म।

15 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)