15 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 15 September 2019 :  आज आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन रविवार है। प्रतिपदा तिथि दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक ही है, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस हिसाब से आज द्वितीया तिथि का श्राद्ध है। इसके साथ ही रविवार से चातुर्मास के तीसरे महीने की भी शुरुआत हो रही है। हम आपको बता रहे हैं आज 15 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पूरे दिन काम में व्यस्त रहेंगे। कुछ सहकर्मियों से विवाद भी हो सकता है। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिलेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।


वृष:  आप अपना समय अध्ययन में लगायेंगे। आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।

मिथुन: आज का दिन शानदार रहेगा। कठिन समय खत्म हो गया है। कड़ी मेहनत का ईनाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। गलतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें।

कर्क: आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।


सिंह: आज का दिन शुभ है। पुराना अटका धन प्राप्त होगा।रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। सामाजिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात भी हो सकती है।

कन्या: प्रेम-संबंधों के मामले में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएंगी। माता-पिता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज कोई घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे।

तुला:  यात्राएं अधिक हो सकती हैं। कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे। तुरंत पैसा बनाने की योजनाओं से दूर रहना बेहतर है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घर के माहौल में कटुता घोल सकती है। प्रपोज़ करने के लिए ठीक समय नहीं है। बच्चों का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

वृश्चिक: किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर कोई चुनाव करना पड़ सकता है। नज़दीकी फायदे की बजाय लंबे समय तक के फायदे के लिए सोचें। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान हो सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी।

धनु: आज का दिन कुछ सामान्य रहेगा। अपने बड़बोलेपन की वजह से संबंध खराब करेंगे। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। व्यापार में लाभ का योग बना रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को बॉस से तारीफ मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

मकर: नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा।

कुंभ: आज आपके अंदर आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। किसी दोस्त से उपहार मिल सकता है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन: आज का दिन दिलचस्प रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी। बीती बातों को लेकर अत्यधिक परेशान न हों। आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। आज स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। रिश्तों में थोड़ा संयम बनाए रखें।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)