15 सितंबर राशिफल: मेष और कुंभ राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Horoscope in Hindi, 15 September, 2020

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 15 September, 2020: पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। आज कृष्णपक्ष की दशमी तिथि है। सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं आज 15 सितंबर का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल:-

मेष 


आज के दिन आप अपने ख़र्चे और कमाई दोनों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। आज के दिन चल रही स्थितियों में बदलाव आएगा।अज्ञात भय रहेगा सहकर्मियों के प्रति भी कुछ शंका की भावना हो सकती है। परिवार में सभी के साथ प्रेम पूर्ण तरीके से बात करें। घर में अग्नि दुर्घटना को लेकर भी सचेत रहें।

वृषभ

आज आपकी व्‍यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी और आपको मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के आपसी सहयोग से कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि  मानसिक तनाव महसूस हो सकता है या फिर किसी अपने को खोने की ख़बर भी आ सकती है।


मिथुन 

किसी भी प्रकार के विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा । हर छोटी सी बात बहुत बड़े रूप में बन सकती है। भूमि या कार्यक्षेत्र दोनों में से किसी जगह पर विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता जरूर मिलेगी और किसी प्रिय से मुलाकात आपका दिन खुशनुमा बना देगी।

कर्क

आज आपके लिए ग्रहयोग की वजह से चारों ओर से लाभ होता दिख रहा है। आपकी वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज कोई पुराना रुका काम भी फिर से पटरी पर आ सकता है।

सिंह

आज आपके लिए ग्रहयोग सफलता दिलाने वाले बने हैं। किसी के साथ मैत्रिक संबंध स्‍थापित होंगे और भविष्‍य में आपको इनका लाभ मिलेगा। आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ ख़ूबसूरत समय बिताएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत हो सकती है, जो भविष्य में लंबे रिश्ते में परिवर्तित होगा।

कन्या

कन्या राशि वालों का आज के दिन धैर्य से काम लेना है। आज के दिन आप जितना धैर्य से काम करेंगे इतना अच्छा रहेगा। कोई आपके खिलाफ साजिश भी रच सकता है और आपको उसके बारे में समय रहते पता भी चल जाएगा। किसी अप्रिय घटना को सुनकर मन दुखी हो सकता है।

तुला

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के बारे में कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। आज के दिन आपको थोड़ा संभाल कर चलना पड़ेगा। कुछ समय के लिए आपका मन परेशान होगा। आज के दिन आपके लिए तनावपूर्ण है।

वृश्चिक 

आज के दिन आपको किसी तरह का तनाव घेर कर रख सकता है। काम को लेकर छोटी उलझनें महसूस हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के नये तरीके खोजने चाहिए। हेल्थ में पौष्टिक आहार को जगह दें। घर के छोटों की संगत पर ध्यान देना चाहिए, कहीं ऐसा न हो पीठ पीछे कोई बड़ी बात हो जाएं।

धनु

आज के दिन ऑफिस में अधिनस्थों का कार्य के प्रति गिरता ग्राफ आपके तनाव का कारण बनेगा। व्यापारी वर्ग सामना बेचने के लिए झूठ का सहारा न लें, अन्यथा ग्राहकों से विवाद हो सकता है। अपनी सेहत का सही से चेक-अप करा लें। भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और दवाइयों का भी खर्च बढ़ सकता है।

मकर

आज के दिन बेवजह दूसरों के सामने अपने ज्ञान का बखान करने से बचें। आर्थिक लेन-देन में परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा क्योंकि आपकी इच्छानुसार मुनाफा हाथ नहीं लगने वाला। हेल्थ में आंखों से संबंधित परेशानियों को लेकर परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी व मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहिए।

कुंभ

आज के दिन आपसी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विरोध के साथ-साथ लोग या टीम के लोग भी पूरा सहयोग नहीं करेंगे। ऑफिस में टीम को लीड करते हैं तो टीम के हर सदस्य से प्रेम से बोलें। पारिवारिक सदस्यों के बीच मन मुटाव होने की आशंका है, दूसरों के साथ भी प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।

मीन 

आज के दिन किसी भी नए कार्यों को करने की प्लानिंग कर सकेंगे। व्यापार में इलेक्ट्रानिक सामान बचने वाले व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलता दिखाई दे रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा आने वाली है तो जी-तोड़ मेहनत करें ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए परिणाम अच्छे प्राप्त हो सकते हैं, हेल्थ में मानसिक तनाव कुछ क्षण परेशान कर सकता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)