इतिहास में 15 जुलाई- भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता के कामराज का 1903 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 15 जुलाई- भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता के कामराज का 1903 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 15 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

15 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • एमिल क्रेपलिन ने 1910 में एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
  • दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग 1916 में शुरू हुई।
  • बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत 1926 में हुई।
  • वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 1927 में 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
  • दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने 1944 में जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
  • प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1955 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
  • भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने 1986 में टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • भारत ने 2011 में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का 1840 में जन्म हुआ था।
  • 1883 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ था।
  • आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म 15 जुलाई 1885 को हुआ था।
  • भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, के कामराज का 1903 में आज ही के दिन जन्म हुआ।
  • 1909 में आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ था।
  • गनपतराव देवजी तापसे का जन्म 1909 में हुआ। वह महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य थे।
  • भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए मोहम्मद उस्मान का जन्म 15 जुलाई 1912 को हुआ था।
  • 1922 में आज ही के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता लिओन एम. लेडरमैन का जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म 1925 में हुआ था।
  • हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म 1937 में हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेविड हसी का जन्म हुआ।

15 जुलाई को हुए निधन

  • मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का 1967 में निधन हुआ।
  • 2004 में बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन हुआ। वह भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ थीं।
  • गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन 2017 में हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)