16 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 29 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों मे हुई बारिश के चलते पर्यटक कान्हा टाइगर रिजर्व का भ्रमण 16 अक्टूबर से कर सकेंगे। पूर्व में कान्हा टाइगर रिजर्व को एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोला जाने वाला था। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, रिजर्व में अब तक लगभग 1800 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य औसत से तकरीबन 500 मिलीमीटर अधिक है। वर्षा के कारण रिजर्व के पर्यटन जोन में अधिकांश पुल-पुलिया, वन मार्ग आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे वहां पर्यटक वाहन चलाना काफी मुश्किल भरा होगा। साथ ही वर्षा निरंतर जारी है।

उद्यान प्रबंधन के अनुसार, भारी बारिश और अत्यधिक वर्षा के कारण पर्यटकों के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व में भ्रमण अब एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से शुरू होगा। उद्यान प्रबंधन ने तय किया है कि, जिन पर्यटकों ने एक से 15 अक्टूबर तक का सफारी परमिट आरक्षित करवा लिया है, उसे निरस्त कर पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)