16 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

16 August Horoscope in Hindi | 16 अगस्त राशिफल :  16 अगस्त को भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि और दिन शुक्रवार है। शुक्रवार को भाद्रपद महीना आरंभ होने जा रहा है, जिसे भादो के नाम से भी जाना जाता है। इस बार भाद्रपद का महीना 16 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा। 16 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष:  आज का दिन शुभ रहेगा। आज कारोबारी योजनाएं बनाएंगे। मन शांत रहेगा। नौकरी में अफसरों से विचारों को लेकर मनमुटाव होंगे। जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है।


वृष: आज आप सकारात्मक विचारों से भरपूर रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। आय बढ़ेगी। स्‍वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्‍या परेशानी का कारण बनेगी। रहन-सहन में परेशानी आएगी।

मिथुन: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।

कर्क:  आज का दिन शुभ रहेगा। लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी अनजान डर से परेशान रहेंगे।


सिंह: किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में नए सौदे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मन में अशांति के भाव रहेंगे। क्रोध से बचें। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याएं होंगी। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी।

कन्या: आपका उत्साह थोड़ा कम रहेगा। परिवार में मनमुटाव बढ़ेंगे। बातचीत में नियंत्रण रखें। भाइयों से वाद-विवाद हो सकते हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए समय शानदार है। आज कुछ समय निकालकर परिवार के साथ कहीं घूमने जाएँ।

तुला: परिवार में शुभ कार्य होंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे।  कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा। लोकप्रियता चरम पर होगी। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा।  मन शांत रहेगा। माता से विचारों को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु: आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।  मन में अशांति के भाव रहेंगे। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय का नया जरिया मिल सकता है।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अलग-अलग जरियों से लाभ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।

कुंभ: दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों का खास ख्याल रखें। मन में निराशा के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकते हैं। बातचीत में संयम बरतें।

मीन: आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। बिजनेस में आज आपको कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। आपको जल्द ही कोई बड़ा फायदा हो सकता है। रिश्तों में प्यार भरने के लिये दिन अच्छा रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन हैं।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)