16 अगस्त का इतिहास- पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का 2018 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
UP: लखनऊ का हजरतगंज चौराहा अब बना अटल चौराहा

16 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 16 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

16 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • तुर्की ने 1787 में रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
  • नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर 1924 को हस्ताक्षर।
  • साइप्रस को 1960 में यूनाइटेड किंगडम से मुक्ति मिली। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में वहां मनाया जाता है।
  • चीन ने 1990 में अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।
  • रूस में 1990 को अभ्यास के दौरान दो सुखोई विमानों की आकाश में टक्कर।
  • हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके 2001 में सौर मंडल के बाहर स्थित एक ग्रह को खोजा था।
  • आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने 2004 में ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।
  • कांगो में 2008 को तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 2010 में ए आर रहमान के रचे थीम गीत को स्वीकृति मिली।
  • लोकपाल आंदोलन के अग्रदूत अन्ना हजारे और उनके सहयोगियों अरविंद केजरीवाल, किरन बेदी और मनीष सिसौदिया को पुलिस ने 2011 में अनशन शुरु करने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया।
  • विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने 2012 में राजनीतिक शरण दी।

16 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 1904 को हुआ था।
  • भारतीय फिल्म अभीनेता सैफ़ अली ख़ान का जन्म 1970 को हुआ था।

16 अगस्त को हुए निधन

  • महान् संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन 1886 को हुआ था।
  • अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन 16 अगस्त 1997 को हुआ था।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 2018 को हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)