इतिहास में 16 जून- सुनीता विलियम्स 2007 में अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला बनीं

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 16 जून- सुनीता विलियम्स 2007 में अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला बनीं

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 16 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन 1890 को खोला गया।
  • नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने 1903 में कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।
  • फोर्ट मोटर कंपनी 1903 में चालू हुई।
  • IBM कंपनी की स्‍थापना 1911 को न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।
  • इंग्लैंड के खिलाफ 1924 को एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।
  • 26 वर्षीय रूसी महिला 1963 में लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
  • छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना 1983 में हुई।
  • सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला 2007 में बनीं।
  • एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को 2007 में सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
  • मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार 2008 में प्रदान किया गया।
  • प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार 2008 में प्रदान किया गया।

16 जून को जन्मे व्यक्ति

  • हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म 1920 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को हुआ।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म 1956 में हुआ।

16 जून को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)