इतिहास में 16 मई- 1929 में दिए गए थे हॉलीवुड में पहले एकेडमी अवॉर्ड

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 16 मई- 1929 में दिए गए थे हॉलीवुड में पहले एकेडमी अवॉर्ड

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 16 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

16 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • हॉलीवुड में पहले एकेडमी अवॉर्ड 1929 में दिए गए।
  • रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब 2004 में जीता।
  • हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।
  • इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर 2006 में झण्डा फहराया।
  • उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को 2008 में ख़ारिज कर दिया।
  • 20-20 विश्व कप में इंग्लैंड पहली बार विश्व विजेता 2010 में बना।
  • अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानी मूल कोशिका निकालने में 2013 को सफलता मिली।
  • रुस्तमजी मोदी टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक 2014 में थे।

16 मई को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष आर.एन.माधोलकर का जन्म 1857 में हुआ।
  •  1931 में भारतीय राजनेता व विद्वान, पूर्व विदेश मंत्री, भारत सरकार नटवर सिंह का जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का 1933 में  जन्म हुआ।

16 मई को हुए निधन

  • उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का निधन 1945 में हुआ।
  • 2014 में भारत के एक बड़े बिजनेसमैन रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन आज ही के दिन हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)