17 जुलाई राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता, इन राशियों के बनेंगे काम

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 17 July, 2020: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (17 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ है। आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों को बॉस से तारीफ मिलेगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। फिट रहने के लिए योग करें।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी होगी। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सेहत अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, इसलिए इसपर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आपको आज कई मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके विचारों को लोगों द्वारा सराहा जाएगा। पढ़ने-लिखने में रूचि बढ़ेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। लेखन से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। सामाजिक संगठन से जुड़े लोग सामाजिक भलाई के काम में हिस्सा ले सकते हैं। आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन अहम है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कार्य में सफलता भी मिलेगी। लव लाइफ भी आज अच्छा रहेगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर है सकता है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी से रोमांस के अवसर मिलेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी भरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी नए काम के बारे में विचार करेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी के पल आएंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। किसी प्रकार की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में समय अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज खुशी मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपको कुछ नए अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। आपका झुकाव सामाजिक सहयोग की ओर हो सकता है। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की राय लेनी चाहिए। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। आज आपको उधार लेन-देन से बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। आपके सारे काम आसानी से हल हो जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। छात्रों को जल्द ही कोई अच्छी जॉब मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। माता-पिता का सान्निध्य प्राप्त होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। आज उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश भी जा सकते है। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा होगा।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)