17 जून राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर, इन राशियों के चमकेंगे सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope in Hindi, June 17, 2020: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (17 June 2020 Ka Rashifal):

मेष (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं।


वृष (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। काम पर फोकस बनाए रखें। आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। योजनाओं में सफलता मिलने से दीर्घकालीन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख-संसाधनों की बढ़ोतरी होगी। घरेलू खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope):

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। बिजनेस में रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा।

कर्क (Cancer Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट ना करें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लेकिन परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। विरोधियों से भी सावधान रहें।


सिंह (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट ना करें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लेकिन परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। विरोधियों से भी सावधान रहें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope):

आज आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ आपके संबंध भी मजबूत और मधुर रहेंगे। आर्थिक मोर्चों पर भी दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला (Libra Daily Horoscope):

किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम-संबंधों के मध्य गलतफहमी न पनपने दें। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से बात हो सकती है। आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope):

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में जाएगा। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर (Capricorn Daily Horoscope):

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका ज्ञान बढ़ेगा और लोगों में आपकी ख्याति होगी। अपने ज्ञान से आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आज करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं या किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope):

आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन (Pisces Daily Horoscope):

आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आपको एक साथ कई लाभ हो सकते हैं। व्यापार में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से बात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।


June 2020 Festival Calendar: वट पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण समेत ये हैं जून के व्रत त्‍योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)