17 मार्च राशिफल: मीन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन, वृष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 17 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (17 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के कई नये रास्ते खुलेंगे। आपकी कोई समस्या आसानी से सुलझ जायेगी। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। ज्यादा देर लैपटॉप या कम्प्यूटर पर काम करने से बचें।


वृष: आज का दिन आपके लिए कुछ बुरे अनुभव वाला हो सकता है। प्रतिकूल परिस्थितियों से जल्द उबरेंगे। कोई निवेश न करें। किसी तरह का शारीरिक, आर्थिक जोखिम न उठाएं। किसी खास मित्र के जरिए नए जॉब या बिजनेस का ऑफर मिल सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। बेवजह की यात्रा की वजह से धन की हानि होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा।

मिथुन: आज नए काम के लिए समय अनुकूल है। चुनौतियों का सामना डटकर कर पाएंगे। व्यवसाय में तरक्की करेंगे। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम जीवन में नए रिश्ते का आगमन हो सकता है। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी से चला आ रहा मनमुटाव दूर होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

कर्क: आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। खर्च में अचानक बढ़ोतरी से आप परेशान होंगे। कर्ज लेने के योग बन रहे हैं। संतान के लिए दिन अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। प्रेम संबंध में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।


सिंह: आज का दिन शुभ रहेगा। आपको किसी लेन-देन से फायदा होगा। किसी रिश्तेदार की मदद से आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आज ऑफिस में किसी नये प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा, जिसे आप सफलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या: आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला होगा। कोई संपत्ति मिल सकती है। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी साख बढ़ेगी। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। व्यापार के लिए समय अनुकूल नहीं है। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार की जरूरतों को समझेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। आपकी सेहत भी आज कमजोर रहेगी।

तुला: आज का दिन काफी सकारात्मक रह सकता है। कुछ रोचक प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपको लोगों से नई तरह की सलाह या कोई क्रिएटिव प्लानिंग मिल सकती है। व्यर्थ चिंता में न रहें। जीवनसाथी से समझदारी बढ़ेगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। नए मित्र भी बन सकते हैं। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।

वृश्चिक: आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर बॉस अथवा सहकर्मी के साथ बहस संभव है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए निवेश की ओर न बढ़ें। कार्य में व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।

धनु: आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।

मकर: दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। अपने मन के भावों को दबाएं नहीं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करें। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

कुंभ: आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

मीन: आज आपका दिन शानदार। रहेगा आपको कई धन लाभ के मौके मिलेंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय हो सकती है। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)