17 मई राशिफल: मीन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, इन राशियों के लिए शानदार रहेगा रविवार

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 17 May 2020: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (17 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। रिश्ते में सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार में सुख-संसाधनों की बढ़ोतरी होगी। घरेलू खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन: आज आप कई मामलों में दूसरों से रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के प्रति प्यार बढ़ेगा। थोड़ा समय मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें।

कर्क: भाग्य आपका साथ देगा। आपके काम बन जाएंगे। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगेगा।


सिंह: आज आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। माता जी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

कन्या: आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है।  आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। भावनाओं में अपना फोकस न खोने दें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला: आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी। मानसिक रूप से व्यस्त रहेंगे। चिंताएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से समझदारी बढ़ेगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। नए मित्र भी बन सकते हैं। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी।

धनु: आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें। भावनाओं में बहकर लिया निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।

मकर:  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। कुछ नए निर्णय लेंगे जो आपके काम आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम करने में मजा आएगा। अपने काम का लुत्फ उठाएंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाएं रखें।

कुंभ: आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। चीजों को टालना आपको भारी पड़ सकता है। किसी भी परिस्थिति में अपने बारे में अवश्य सोचें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन: आज आपका दिन शानदार रहेगा।  आपको कई धन लाभ के मौके मिलेंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय हो सकती है। बीती बातों को लेकर ज्यादा परेशान न हों। आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। रिश्तों में थोड़ा संयम बनाए रखें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)