17 अक्टूबर का इतिहास- अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद खां का 1817 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
17 अक्टूबर का इतिहास- अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद खां का 1817 में जन्म

17 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 17 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1888: वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
  • 1912: बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1917: प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
  • 1933: प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये।
  • 1941: द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
  • 1979: मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2000: पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
  • 2003: चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
  • 2003: ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
  • 2007: आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2009: हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1817: अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद खाँ का जन्म।
  • 1936: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का जन्म।
  • 1955: हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म।
  • 1970: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले का जन्म।
  • 1970: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म।

17 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1906: हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)