17 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 17 September 2019 :  आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन मंगलवार है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी है। इसके अलावा विश्वकर्मा जयंती भी आज ही है।  हम आपको बता रहे हैं आज 17 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छात्र आज पढ़ने के तरीके में कुछ बदलाव करेंगे। घर का माहौल आज सुखद रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। बच्चे अपने लिये कोई नया खेल ढूंढ सकते हैं।


वृष:  आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप खुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। प्रेम संबंधों में संदेह करने से बचें। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज कारोबारी यात्रा सफल होगी। लाभ के अवसर हाथों में आएंगे। कारोबार में अधिक भागदौड़ रहेगी। बकाया पैसे की वसूली होगी। अपनी दिन चर्या को बदलने का प्रयास करें। आपके रिश्तों में भी सुधार होगा।

कर्क: किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। आज निवेश फायदेमंद साबित होगा। कारोबार में नई योजना बनेगी। कार्य प्रणाली में सुधार होगा।


सिंह: छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। पढ़ाई में आ रही बाधाएं टीचर्स की मदद से दूर हो सकती हैं। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह दे सकते हैं। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। पारिवारिक उलझन सुलझाने में मदद मिल सकती है।

कन्या: आज एक उत्कृष्ट दिन है। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के प्रबल संकेत है। नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। कुछ लोग नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण शानदार होगा।

तुला:  आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी संगत के कारण आपको अपमान सहना पड़ सकता है। परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। नकारात्मक सोच से बचें। आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। अपने अलावा किसी और के बारे में भी सोचें।

वृश्चिक: आज घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। छोटे बच्चों को माता-पिता से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

धनु: यात्राएं अधिक हो सकती है। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे। आर्थिक संदर्भ में पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। आपको अपने वरिष्ठों से पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है।

मकर: आज का दिन ठीक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। दूसरों के झंझट में न पड़ें। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है।

कुंभ: यह दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है। अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। आज अचानक धन लाभ होगा। संतान पक्ष की चिंता सेहत खराब करेगी। विरोधी पक्ष शांत रहेगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने का मूड बनायेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)