17 सितंबर का इतिहास- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी ‘पेरियार’ का 1879 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
17 सितंबर का इतिहास- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी 'पेरियार' का 1879 में जन्म

17 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 17 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

17 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1598: नीदरलैंड के नाविक ने मॉरिशस की खोज की।
  • 1944: द्वितिय विश्वयुद्ध के दौरान हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
  • 1948: हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।
  • 1949: दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की स्थापना।
  • 1956: भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
  • 1957: मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1970: जॉर्डन में गृह युद्ध की शुरू हुआ।
  • 1974: बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
  • 2000: जाफना प्रायद्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
  • 2001: अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
  • 2002: इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
  • 2004: यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 2006: हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 2006: भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना।
  • 2006: कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।
  • 2006: जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
  • 2011: न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
  • 2017: कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।

17 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1879: तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी पेरियार का जन्म।
  • 1915: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का जन्म।
  • 1950: भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म।
  • 1986: भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का जन्म।

    16 सितंबर का इतिहास- प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी का 1968 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)