इतिहास में 17 जुलाई- अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का 1790 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 17 जुलाई- अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का 1790 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 17 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • निजाम खान को 17 जुलाई 1489 में सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
  • हार्वर्ड वेधशाला ने 1850 में तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
  • इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1893 को 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • जॉर्ज पंचम ने 1917 में परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था।
  • देश में महिलाओं को 1948 में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
  • पठानकोट में 1950 को भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा 1994 में बृहस्पति से टकराया।
  • फोर्ब्स पत्रिका ने 1995 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बताया।
  • कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में 2006 को अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1913 में आज ही के दिन फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का जन्म हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेत्री ज़रीना वहाब का जन्म 17 जुलाई 1959 को हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म 1943 में हुआ।

17 जुलाई को हुए निधन

  • प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन 17 जुलाई 1790 को हुआ था।
  • गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन 1972 में हुआ।
  • 2005 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता कानन देवी का निधन 17 जुलाई 1992 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डेका निधन 17 जुलाई 2013 को हुआ था।

    इतिहास में 16 जुलाई- यूक्रेन ने 1990 में स्वतंत्रता की घोषणा की


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)