18 अगस्त 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: हरियाणा- जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले सीएम मनोहर लाल खट्टर

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार रात को एक शादी समारोह में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 63 लोग मारे गए ओर 182 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पीएम मोदी भूटान की यात्रा पर हैं। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। उत्तर भारत में जबरदस्त बारिश के आसार हैं।

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:


LIVE Updates:

12:35 PM: हरियाणा- जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

12:23 PM: भारत और म्यांमार की सीमा पर 4.7 तीव्रता का भूकंप


11:50 AM: जम्मू कश्मीर- जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, और रियासी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर बंद

11:45 AM: हिमाचल प्रदेश- लगातार बारिश से कटा सड़क का एक हिस्सा, आवागमन ठप

11:30 AM: ग्रेटर नोएडा- यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, 3 की मौत

10:40 AM: दिल्ली- गांधीनगर इलाके में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पड़ोसियों में हुआ था झगड़ा

10:15 AM: काबुल में एक शादी समारोह में आत्मघाती धमाके में 63 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा लोग घायल

10:00 AM: एम्स में भर्ती अरुण जेटली का हालचाल जानने पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

9:00 AM: बिहार- AK-47 बरामदगी के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को चमका देकर विधायक अनंत सिंह फरार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)