18 जुलाई राशिफल: वृष राशि के छात्रों को मिलेगी सफलता, इन राशियों को हो सकता है धन लाभ

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 18 July, 2020: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 18 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (18 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नयी रणनीति बनायेंगे। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आएगी। खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। धन की आवक से आपको खुशी मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। परिवार के साथ समय बिता कर अच्छा महसूस करेंगे। शिक्षा के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल होगा। अपने विरोधियों से सावधान रहें। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज अपने ऑफिस में कुछ लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। कारोबारियों को काम में फायदा होगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिये आज का दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। जो लोग नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको सितारों का साथ मिल सकता है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप आज कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आपको दिमागी सुकून और ऊर्जा मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन सामंजस्य बनेगा। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आपका काम सफल होगा। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)