18 अक्टूबर का इतिहास- 1922 में BBC की स्थापना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का 1950 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
18 अक्टूबर का इतिहास- 1922 में BBC की स्थापना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का 1950 में जन्म

18 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 18 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

18 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1386: जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 1878: थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
  • 1922: ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) की स्थापना हुई।
  • 1944: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
  • 1967: हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1973: अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1976: विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1985: सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।
  • 1989: पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया।
  • 1991: दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
  • 2004: कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
  • 2007: आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।
  • 2007: सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।

18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1925: उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म।
  • 1950: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म।

18 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)