18 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 18 September 2019 :  आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन बुधवार है। इसके साथ ही चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा।  हम आपको बता रहे हैं आज 18 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आज आपको नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में भारी लाभ होने की उम्मीद है। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों की राय जरुर लें। जीवनसाथी आपसे खुश होगा।


वृष:  आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज किसी नए काम को करने से पहले विचार कर लें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। करियर लाइन बदलने के लिए उचित समय है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क: रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अगर कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्दी ही हल हो जाएगी। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। प्रियजनों के साथ संयम भरा व्यवहार रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कन्या: बच्चे खुशी लाएंगे। अचानक धन-प्राप्ति हो सकती है। समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका कोई करीबी आपको परेशान कर सकता है। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैI यात्रा बहुत सार्थक रहेगी।

तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लें।

वृश्चिक: लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।

धनु: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी।

मकर: भावनाओं में ना बहें और किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। समय अनुकूल नहीं चल रहा हैं। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज खुशियों में कमी आएगी। सेहत आज शानदार रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।नौकरी बदलने का ख्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा I

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)