इतिहास में 18 जुलाई- डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 में देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए, नेल्सन मंडेला का 1918 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 18 जुलाई- डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 में देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए, नेल्सन मंडेला का 1918 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 18 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में 1743 को दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
  • ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने 1781 में आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
  • बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना 1857 में की गई।
  • ब्रिटेन में 1872 को चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
  • पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ 1931 में शुरू हुआ।
  • भारतीय संसद ने 1947 में विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।
  • पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को 1955 में व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
  • पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 1980 में ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
  • टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
  • ब्राजील ने 1994 को चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
  • डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 2002 में देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
  • भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने 2008 में प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
  • किम जोंग उन को 2012 में आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।

18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • कादम्बिनी गांगुली का 18 जुलाई 1861 को जन्म हुआ था। वह भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन थीं।
  • नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ।
  • 1922 में आज ही के दिन विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म हुआ।
  • गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म 18 जुलाई 1927 को हुआ था।
  • 18 जुलाई 1946 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म हुआ।
  • भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का 1982 में जन्म हुआ।
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ था।

18 जुलाई को हुए निधन

  • भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह 1948 का निधन हुआ था।
  • 18 जुलाई 1998 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन हुआ।
  • विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का 1999 में आज ही के दिन निधन हुआ था।
  • 2012 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन हुआ था।
  • हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन 18 जुलाई 2016 को हुआ था।
  • सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन 2017 में हुआ।

    इतिहास में 17 जुलाई- अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का 1790 में निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)