इतिहास में 18 जून- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का 1858 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
19 नवंबर का इतिहास- 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का 1828 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 18 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • महाराणा प्रताप और मुगल साम्राज्य का शासक अकबर के बीच 18 जून 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
  • औरंगजेब ने 1658 में आगरा के किले पर कब्जा कर लिया।
  • लंदन स्थित टेम्स नदी पर 1817 में बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना 1940 में हुई थी।
  • डॉ राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में 1946 को गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
  • हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 को पारित हुआ।
  • शकुंतला देवी ने 1980 में दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।
  • एम.एस.स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार 1987 में मिला।
  • भारत और पाकिस्तान ने सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में पांच वर्षीय टकराव को समाप्त करने का फैसला किया और अपनी सेना वापस ले ली।
  • कोई पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद 1991 में कांग्रेस लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
  • प्रकाश पदुकोण ने 1997 में भारतीय बैडमिंटन परिसंघ (आईबीसी) की शुरुआत की।
  • तालिबान ने 2001 को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
  • गूगल ने 2003 को इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस को लांच किया।
  • भारत सरकार ने 2008 को गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।
  • भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बीच 2008 को तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।
  • नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए 18 जून 2009 को टोही यान भेजा।
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।

18 जून को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता सी. विजय राघवा चारियर का जन्म 1852 को तमिलनाडु के सेलम ज़िला में हुआ।
  • 1887 में भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का  जन्म हुआ।
  • 1899 को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी चिन्तक और प्रसिद्ध लेखक दादा धर्माधिकारी का जन्म हुआ।
  • नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी मोतीवाला का जन्म 18 जून 1958 को मुम्बई में हुआ।

18 जून को हुए निधन

  • 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का निधन 1858 में हुआ।
  • सेठ गोविन्द दास का निधन 1974 में हुआ। उन्होंने सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार के तौर पर अपनी पहचान बनाई।
  • 2002 में हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन हुआ।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट बल्लेबाज मुश्ताक अली का निधन 2005 में हुआ।
  • अली अकबर ख़ाँ का निधन 18 जून 2009 में हुआ। वह एक प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक थे।

    इतिहास में 17 जून- भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का 1973 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)