इतिहास में 18 मई- भारत के 12वें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का 1933 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 18 मई- भारत के 12वें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का 1933 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 18 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन 1848 में हुआ।
  • 1912 में आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
  • 1974 में आज ही के दिन राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
  • पार्श्वगायक नितिन मुकेश को 2008 में मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
  • भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को 2008 में उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
  • श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर 2009 में कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।

18 मई को जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का 1914 में जन्म हुआ।
  •  1933 में भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म हुआ।

18 मई को हुए निधन

  • प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन 2012 में हुआ।
  •  2017 में हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ।
  • भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का 2017 में निधन हुआ।

इतिहास में 17 मई- भारत के मशहूर गजल गायक पंकज उदास का 1951 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)