19 अगस्त का इतिहास- अफगानिस्तान ने 1919 में ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की

  • Follow Newsd Hindi On  
19 अगस्त का इतिहास- अफगानिस्तान ने 1919 में ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की

19 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 19 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

19 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • मुगल बादशाह अकबर ने 1600 में अहमदनगर पर विजय हासिल की।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का 1757 में ढाला गया।
  • फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर 1839 में विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
  • जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने 1895 में शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
  • अफ़ग़ानिस्तान ने 1919 में ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • भुवनेश्वर 1949 में ओडिशा की राजधानी बनी।
  • स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से 1960 को दो कुत्तें और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।
  • भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने 1999 में सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी Google ने 2004 में आज ही के दिन अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
  • श्रीलंका सरकार व लिट्टे में 2005 को शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के क्रांतिकारी नेता एस. सत्यमूर्ति का जन्म 1887 को हुआ था।
  • निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक तथा चिन्तक हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म 1907 को हुआ था।
  • पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का जन्म 1908 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का जन्म 1911 को हुआ था।
  • भारत के 9वें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म 1918 को हुआ था।

19 अगस्त को हुए निधन

  • प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब का निधन 1909 को हुआ था।
  • हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन 1993 को हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)