19 फरवरी राशिफल: मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा बुधवार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 19 February 2020 : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 19 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (19 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होगा। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से अच्छा रहेगा। सेहत भी बेहतर रहेगा।


वृष: आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने धन का सही प्रबंधन करना होगा। पुराने अटके पैसे मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

मिथुन: आज आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन काफी उत्तम है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से तनाव हावी रहेगा। आज आपको चोट लगने की आशंका भी है। अग्नि से सावधान रहें।

कर्क: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपके काम में बाधा डाल सकता है। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। परिवार में भी आपको रिश्तों के बीच बेहतर तालमेल बनाये रखें। सेहत ठीक रहेगी।


सिंह: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपकी आय बढ़ेगी और खर्चों में भी कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। आज आपमें कुछ निर्णय लेने की क्षमता का अभाव हो सकता है। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या: आज आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूरा होगा। दफ्तर में कुछ वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छा नहीं रहेगा। कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे। बच्चे घर के काम में आपका हाथ बटायेंगे। आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

तुला:  आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं।दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको रद्द करना पड़ सकता है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक: अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

धनु: आज आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और नए अधिग्रहण हो सकते हैंI

मकर: आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिलने से आज का दिन बेहतर जाएगा।

कुंभ:  नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होगा।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। कोई भी बड़ा फैसला एकतरफा होकर न करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)