19 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगा, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 19 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और दिन मंगलवार है। सप्तमी तिथि दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। लिहाजा मंगलवार को श्री महाकाल भैरव अष्टमी मनायी जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 19 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।


वृष: आज योजनाएं पूरी नहीं हो पाने के कारण परेशानी हो सकती है। अपने मन को स्थिर बनाएं रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। अपने आपको समझने का प्रयास करेंगे तो जीवन में कई परेशानियों का हल मिल जाएगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

मिथुन: आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाला है। पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा I यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा।

कर्क: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।


सिंह: आज थोड़ा तनाव में रहेंगे। अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। व्यवसायी विकास की योजनाओं को नए रूप प्रदान कर सकते हैं।

कन्या: आज व्यापार सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। किसी वजह से जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के ठीक रहेगा।

तुला:  आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं।दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको रद्द करना पड़ सकता है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक: अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

धनु: आज आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और नए अधिग्रहण हो सकते हैंI

मकर: आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।

कुंभ: आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होगा।

मीन: किसी काम के चलते कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। कोई भी बड़ा फैसला एकतरफा होकर न करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)