19 अक्टूबर का इतिहास- भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर को 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला

  • Follow Newsd Hindi On  
19 अक्टूबर का इतिहास- भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर को 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला

19 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 19 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

19 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1781: ब्रिटिश जनरल कॉर्नवालिस ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया, अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन।
  • 1889: फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
  • 1900: जर्मन वैज्ञानिक मैक्स प्लांक ने ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।
  • 1915: रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
  • 1924: अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
  • 1932: ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1933: जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
  • 1944: फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध आरंभ हुआ।
  • 1950: मदर टेरेसा ने कलकत्ता में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।
  • 1952: श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक आंध्र राज्य के लिये आमरण अनशन शुरु किया।
  • 1956: रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
  • 1960: नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
  • 1970: भारत में निर्मित पहला मिग- 21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
  • 1983: भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डॉ. एस. चन्द्रशेखर को अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1987: न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयर कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
  • 2004: चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
  • 2005: ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ 2005 को बगदाद में सुनवाई शुरू।

19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1870: प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का जन्म।
  • 1903: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का जन्म।
  • 1910: खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म।
  • 1911: प्रसिद्ध शायर असरार-उल-हक़ ‘मजाज़’ का जन्म।
  • 1922: अमेरिकी पत्रकार जैक एंडरसन का जन्म।
  • 1929: गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म।
  • 1961: हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह का जन्म।

19 अक्टूबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)