1970 के दशक से प्रेरित लुक में छा गए हैरी स्टाइल्स

  • Follow Newsd Hindi On  

न्यूयॉर्क, 20 नवंबर (आईएएनएस)| म्यूजिक बैंड वन डायरेक्शन के स्टार हैरी स्टाइल्स 1970 के दशक से प्रेरित लुक में छा गए। न्यूयॉर्क से उड़ान भरते समय फ्लेयर्ड जीन्स और स्ट्रिपी टी-शर्ट में वह बेहद स्मार्ट नजर आ रहे थे। ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, अपने गृहनगर लंदन जा रहे 25 वर्षीय गायक फ्लेयर्ड जीन्स, बॉम्बर जैकेट और डेनिम कैप के साथ कूल दिख रहे थे। उन्होंने आउटफिट के साथ लाल रंग का स्ट्रिपी टी शर्ट पहन रखा था।

हैरी फिलहाल अपने दूसरे सोलो एल्बम ‘फाइन लाइन’ को अगले महीने रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)