इतिहास में 19 जुलाई- स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का 1827 में जन्‍म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 19 जुलाई- स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का 1827 में जन्‍म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 19 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को 1553 में नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
  • बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में 1763 को ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
  • चार्ल्स डार्विन 1836 में मैक्सिको के असेनसियान शहर पहुंचे।
  • पहला महिला अधिकार सम्मेलन 1848 में न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस में 1900 को पहली मेट्रो रेल चली थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
  • पहली बार 1961 को विमान में फिल्म दिखायी गयी।
  • जॉय वॉकर 1963 में विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • अमेरिका ने 1967 में चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।
  • भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय 1969 में लिया।
  • अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने 1969 में यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
  • भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां 1974 में लंदन से लायी गयी।

19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट का जन्‍म 1814 में आज ही के दिन हुआ।
  • 19 जुलाई 1827 को स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म हुआ था।
  • जर्मनी के नोबल पुरस्कार प्राप्त विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर का जन्म 1881 में हुआ।
  • रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी का जन्म 1893 में हुआ।
  • बंगाल के मुस्लिम नेता ख़्वाजा नजीमुद्दीन का जन्‍म 19 जुलाई 1894 को हुआ।
  • अल्तमस कबीर का जन्‍म 19 जुलाई 1948 हुआ था। वह भारत के 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 19 जुलाई 1909 को मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री नालापत बालमणि अम्मा का जन्‍म हुआ।
  • 1922 में मलेशिया के राजा तुअंकु जाफडर इब्नी अलमर्हम तुअंकु अब्दुल रहमान का जन्म हुआ।
  • दिनेश सिंह का जन्‍म 19 जुलाई 1925 में हुआ था। वह द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य थे।
  • भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्‍म 19 जुलाई 1938 को हुआ था।

19 जुलाई को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)