इतिहास में 2 अप्रैल- भारत ने 2011 में आज ही के दिन दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जीता

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 2 अप्रैल- भारत ने 2011 में आज ही के दिन दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जीता

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

2 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • मुगल शासक अकबर ने 1679 में जजिया कर समाप्त किया।
  • ब्रिटिश पंजाब की 1849 में स्थापना हुई।
  • लॉस एंजिल्‍स में 1902 में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला।
  • मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच 1905 से रेल यातायात शुरू हुआ।
  • प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1921 में अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।
  • कांग्रेस ने 1942 में क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
  • अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा 1984 में मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
  • भारत ने 1983 में पहले वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद 2011 में आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्‍ड कप जीता था।
  • अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने 2017 में साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया।

2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म 1891 को हुआ।
  • शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ का जन्म 1902 को हुआ।
  • अभिनेता रोशन सेठ का जन्म 1942 को हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म 1969 को हुआ।
  • टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म 1982 को हुआ।

2 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)