2 अगस्त का इतिहास- विश्वनाथन आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने

  • Follow Newsd Hindi On  
2 अगस्त का इतिहास- विश्वनाथन आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • मुर्शिदाबाद पर 1763 को कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।
  • ब्रिटिश सरकार ने 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
  • ब्रितानी संसद ने 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।
  • पॉजीट्रान, इलेकट्रॉन का एक कण, की कार्ल डी एंडीसन द्वारा 1932 में खोज की गई।
  • जर्मन राष्ट्रपति पॉल फॉँ हिंडेनबर्ग का 1934 में निधन के बाद हिटलर के मंत्रिमंडल ने नए चुनाव करवाने के बजाय राष्ट्रपति के पद को
  • रिक्त रखकर समस्त शक्तियां राष्ट्रप्रमुख को हस्तांतरित करने का कानून पास किया।
  • ब्रिटिश सरकार ने 1935 में भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
  • विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
  • श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा 1970 में भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
  • विश्वनाथ आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
  • चीन ने 1999 में लम्बी दूरी (8000 किमी।) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
  • लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।

2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ था।
  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 1922 में हुआ
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 1958 को हुआ था।

2 अगस्त को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)