2 मई राशिफल: मिथुन राशि वालों को हो सकता है लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 2 May 2020: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 2 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (2 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। संतान की खुशी बनी रहेगी।


वृष:  आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके लिए अपने लक्ष्य के प्रति ही समर्पित रहने का दिन है। निवेश लाभदायक रहेंगे। आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है। आज आपको किसी रिश्ते या किसी बात में थोड़ी निराशा मिलने के संकेत हैं। भविष्य के लिए सकारात्मक भाव मन में लेकर चलें।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन काम के मामले में व्यस्तता भरा रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। पारिवारिक जीवन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां मन लगाकर काम करने से बेहतर होंगी।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। सही समय पर किया काम सफलता दिलाएगा। परिवार में भी हालत ठीक रहेगी। किसी जरूरत को पूरा करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च होंगे। दोस्त कोई काम के लिए कह सकता है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं। भाग्य आपके साथ खड़ा मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी। आप अपने लिए किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं।  पुरानी लेनदारी वसूल होगी। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज छोटी बहन के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

कन्या: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नई योजना बनेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। दिन सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है।

तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को आप तलाशेंगे। बच्चों से काम में मदद मिलेगी। बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखें। आपको अपने ईगो को अलग रखकर काम करने की आवश्यकता है। संभव है कि कुछ लोगों से आपका विवाद हो जाए।

वृश्चिक: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आपको चुनौतियों का सामना करने में कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं।

धनु: आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। उन्नति के प्रयास सपल रहेंगे। कोई पुराना कारोबार लाभ देगा। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं।

मकर: आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। कामों को पूरा करने में आपको समय और श्रम दोनों ज्यादा लग सकता है। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। परिवार में भी खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज का दिन कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता लेकर आएगा। किसी बात पर आपको जमकर सराहना मिलेगी और आप के पद में वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी का अच्छा ऑफर मिलेगा।वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों से लाभ होगा।

मीन: आज आर्थिक लाभ के संकेत भी हैं। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा। आपको अपने आप को परिस्थितियों के अनुरूप बदलना होगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)