2 नवंबर का इतिहास- किंग खान के नाम से मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का 1965 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
After BoycottKhans trends on Twitter Shah Rukh fans support him by trending Support Self Made SRK

2 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

2 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1774: अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
  • 1834: एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1841: अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
  • 1914: रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
  • 1936: बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरु की थी। यह विश्व की पहली नियमित हाई डिफनिशन सेवा थी। उस वक्त इसकी 200 लाइनें थी। 1964 में इसका नाम बीबीसी वन किया गया। जो आज भी जारी है।
  • 1947: हरक्युलिस नामक संसार का सबसे बड़ा और भारी हवाई जहाज, जिसके पंखों की लंबाई 390 फीट 11 इंच थी, उसने अपनी एकमात्र उड़ान भरी।
  • 1951: मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
  • 1984: अमेरिका में 1962 के बाद 1984 में पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
  • 1999: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
  • 2002: मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
  • 2007: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
  • 2008: केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।

2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1534: सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म।
  • 1883: असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता बसंत कुमार दास का जन्म।
  • 1897: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म।
  • 1929: प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का जन्म।
  • 1940: साहित्यकार ममता कालिया का जन्म।
  • 1941: भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, बुद्धिजीवी, लेखक और राजनेता अरुण शौरी का जन्म।
  • 1960: हिन्दी फ़िल्म संगीतकार अनु मलिक का जन्म।
  • 1965: हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्म।

2 नवंबर को हुए निधन

  • 1885: मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का निधन।
  • 1950: जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
  • 2012: अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन।

1 नवंबर का इतिहास- कई राज्यों का स्थापना दिवस आज, 1881 में कलकत्ता में शुरू हुई ट्राम सेवा

नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)