2 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

2 September Horoscope | 2 सितंबर राशिफल :  आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन सोमवार है। आज गणेश चतुर्थी है। यूं तो हर महीने विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है, लेकिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी बेहद विशेष है क्योंकि इससे 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरूआत हो जाती है। ये पर्व चतुर्थी से शुरू होकर चतुर्दशी तक चलता है। हम आपको बता रहे हैं आज 2 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आप मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।


वृष: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में कटुता आ सकती है। परिवार के लोगों के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर चलें। आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। समय के साथ समस्याओं के हल मिल जाएंगे।

मिथुन: आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आखिर में चीजें आपके पक्ष में होंगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और निवेश योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

कर्क:आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।


सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के लिएआज आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आपका मन सामाजिक कार्यों में रमा रहेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। वाहन चलाते समय आप थोड़ी सावधानी ज़रूर बरतें। वाणी पर संयम बरतें।

कन्या: आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय रहेगा और आपके बच्चे आपके लिए गर्व का स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा।

तुला: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। तरक्की के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।

वृश्चिक: प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा लोग कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। आज पारिवारिक-जीवन में अस्थिरता रह सकती है। माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यय में वृद्धि हो सकती है।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे।

मकर: कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। निवेश को स्थगित करना सबसे अच्छा होगा। किसी भी बहस या टकराव से बचें। शुभचिंतकों और दोस्तों का समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कुछ स्वास्थ्य का मुद्दा अचानक उठ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव हो सकता है। कोर्ट- कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।

मीन: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अकेले काम करके लंबित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। नया उद्यम शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह एक बहुत अच्छी अवधि है। पारिवारिक जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)