20 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

20 August Horoscope in Hindi | 20 अगस्त राशिफल :  भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन मंगलवार है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रक्षा पंचमी होती है जिसे शांति पंचमी भी कहा जाता है। 20 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन शुभ रहेगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। छात्रों का दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे।


वृष: आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता- पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन: दिन मिश्रित फल लेकर आएगा। आमदनी ठीक रहेगी। बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने जरूरत है। कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। घर पर कुछ धार्मिक समारोह हो सकता है।

कर्क: लोगों की मदद करेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। पार्टनर के साथ डिनर का प्रोग्राम बनायेंगे। संगीत या गायन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।


सिंह: आज का दिन शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। थोड़ी मेहनत के बाद धन लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत बढिया है। कानूनी मामलों में दोस्तों की सहायता प्राप्त होगी।

कन्या: भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य प्रगति करेंगे। नई योजनाओं और उपक्रमों के लिए बहुत अच्छा है। अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।

तुला: शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थयात्रा का प्लान भी बना सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। कारोबार में उम्मीद से कम लाभ मिलेगा। जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कोशिश करेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

धनु: परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे।आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। भोजन करते समय सावधान रहें।

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा फलदायक रहेगी। लक्ष्य को पूरा करने का विचार करेंगे।

कुंभ: आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। काम के लिये नए ऑफर मिलते दिखायी देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।

मीन: आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। आज आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध शानदार रहेंगे। छात्रों का दिन शानदार रहेगा।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)