20 अगस्त का इतिहास- 1995 में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस की टक्कर में 350 लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
20 अगस्त का इतिहास- 1995 में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस की टक्कर में 350 लोगों की मौत

20 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 20 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

20 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1641 में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।
  • 1828 में राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
  • 1897 में रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
  • 1913 में फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पाइलट बने।
  • 1921 में मोप्ला विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र में शुरू हुआ।
  • 1953 में फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
  • 1979 में प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 1988 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
  • 1991 में उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।
  • 1995 में पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हो गई।
  • 2004 में फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की उनमे अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
  • 2008 में भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1917 में प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1944 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म हुआ था।
  • 1946 में इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म हुआ था।
  • 1940 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का जन्म हुआ था।

20 अगस्त को हुए निधन

  • 20 अगस्त 1991 को उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का निधन।
  • 2004 में इतिहासकार गंगाराम सम्राट का निधन।
  • 20 अगस्त 2011 को भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन हुआ था।
  • 20 अगस्त 2014 को प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का निधन।

20 अगस्त को महत्वपूर्ण दिवस

World Mosquito Day 



19 अगस्त का इतिहास- अफगानिस्तान ने 1919 में ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)