20 जनवरी का इतिहास: भारत रत्न सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ान का 1988 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
6 फरवरी का इतिहास: भारत रत्न सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ़्फार खान का 1890 में जन्म

20 January History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 20 जनवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 20 January

  • 1265: संसद की पहली बैठक इंग्लैंड में हुई।
  • 1817: कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज की स्थापना।
  • 1841: प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
  • 1887: पर्ल हार्बर को अमेरिकी सीनेट ने नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
  • 1952: मिस्र के शहर स्वेज नगर एवं इस्मायलिया पर ब्रिटेन की सेना ने कब्जा किया।
  • 1968: इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।
  • 1972: भारतीय राज्य मेघालय की स्थापना आज ही के दिन हुई थी।
  • 1980: अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
  • 2007: अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
  • 2008: अभिनेता देव आनंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया गया।
  • 2009: बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
  • 2010: गुरुदत्त की फ़िल्मों, ‘काग़ज़ के फूल’, ‘चौदहवीं का चाँद’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति को प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
  • 2010: एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा ‘जापान एयरलांइस’ ने खुद को दीवालिया घोषित किया।
  • 2010: भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत हुई।

Person born on 20 January

  • 1927: भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म।
  • 1940: भारतीय अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू का जन्म।
  • 1945: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म।
  • 1948: प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म।

Person died on 20 January

  • 1949: स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन।
  • 1951: अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध ठक्कर बाप्पा का निधन।
  • 1955: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का निधन।
  • 1988: भारत रत्न सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान का निधन।
  • 1993: परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन।
  • 2005: सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन।

    19 जनवरी का इतिहास: विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश (ओशो) का 1990 में निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)