दिल्ली: कारीगरों ने तोड़ा 20 साल का भरोसा, उड़ा ले गए पौने 2 करोड़ का सोना

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली: कारीगरों ने तोड़ा 20 साल का भरोसा, उड़ा ले गए पौने 2 करोड़ का सोना

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले सुनार दंपत्ति को कारीगरों पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। 20 साल में जीते विश्वास को कारीगरों ने चंद लम्हों में खो दिया और करीब 1 करोड़ 80 लाख का सोना लेकर भाग गए। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गायब किए गए सोने का अनुमानित वजन 5 किलोग्राम बताया जाता है।

घटना के बारे में पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित दंपत्ति का नाम तिलकराज और रीता लूथरा है। लूथरा दंपति मध्य दिल्ली जिले के रैगरपुरा (करोलबाग) इलाके में रहने वाले कारीगरों से सोने के जेवरात करीब 20 साल से बनवा रहे थे। सुनार दंपति का सोने के जेवरात का रोहणी इलाके में कारोबार है।


घटनाक्रम के मुताबिक, हर बार की तरह लूथरा दंपति ने करीब पांच किलो सोना जेवरात बनाने के लिए चारों पुराने कारीगरों को सौंपा था। 27 अक्टूबर यानी दिवाली वाले दिन ये जेवरात दंपति को मिलने थे। लूथरा दंपति एक और व्यापारी अर्पित गुप्ता के साथ जब जेवर लेने गया तो चारों कारीगर मौके से गायब थे और सबके मोबाइल भी बंद मिले।

फरार हुए कारीगरों के रिश्तेदारों ने भी कोई खास जानकारी नहीं दी। कुछ रिश्तेदार तो घरों से ही गायब मिले। अंतत: परेशान होकर इस मामले में बुधवार को पीड़ितों ने करोलबाग पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


औरंगाबाद: दिवाली बोनस नहीं मिला तो नाराज कर्मचारी ने घूंसा मारकर तोड़ा मालिक का दांत


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)