21 फरवरी राशिफल: धनु राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन, मीन राशि के जातकों को मिल सकती है खुशखबरी

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 21 February 2020: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि का व्रत भी आज ही है।  हम आपको बता रहे हैं आज 21 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (21 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन मन-मुताबिक रहेगा। आपको नया अनुभव मिलेगा। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है। छात्रों को परिक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे।


वृष: आज आपको कुछ लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। आपके आइडियाज को लोग मानेंगे। लोग आपकी कार्यशैली को सराहेंगे। कार्य स्थल पर आपको सम्मान और पुरस्कार मिलने के योग हैं। जीवन साथी के साथ आपका सामंजस्य काफी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार की मदद से रुके कार्य बनेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। आपको कुछ ऐसे काम भी करने पड़ सकते हैं, जो आप मन से करना नहीं चाहते। किसी मामले को लेकर कुछ लोगों से आपका विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। संतान के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ होने के अवसर बन रहे हैं। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करना पढेगी। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन में समस्याएं रह सकती हैं।


सिंह: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। शेयर बाजार में निवेश से बचें। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। आपको कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप अपने साथी पर किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

Happy Maha Shivratri 2020: महाशिवरात्रि पर प्रियजनों को भेजें भक्तिमय शुभकामना संदेश

कन्या: आपके लिए आज कुछ रोमांचक हो सकता है। आज आपको कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना पड़ सकता है। आपको प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिल सकती है। जीवन साथी के साथ साझेदारी में बिजनेस शुरू करने के योग हैं। आज किसी यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। मकान बदल सकते हैं। कुछ लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए कुछ सुनहरे अवसर पैदा कर सकती है। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। साथी के साथ अच्छा और कीमती समय बिता सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

वृश्चिक: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपका कौशल आपको पहचान दिलाएगा। आपके बॉस आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएंगे। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

धनु: आज आपका दिन शानदार रहेगा। तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। कुछ मामलों में आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। कारोबार में आज बड़ा लाभ होगा। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। आपको कुछ स्थानों पर अपने विचारों के लिए सम्मान मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा। संतान के विवाह को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

मीन: आज आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको अपने काम और अपनी योग्यता का पूरा फल मिल सकता है। आपके काम की तारीफ होगी। विदेश की यात्रा का मौका भी मिल सकता है। आपको कुछ नया प्रोजेक्ट भी मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ समय गुजारने के लिए दिन अच्छा है। फिट रहने के लिए अपनी सेहत पर ध्यान दें।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)