21 फरवरी का इतिहास: पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ़ ने 1999 में लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

  • Follow Newsd Hindi On  
21 फरवरी का इतिहास: पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ़ ने 1999 में लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

21 February History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 21 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

Important events of 21 February

  • 1842: अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
  • 1848: फ्रेडरिक एंगेल्स और कार्ल मार्क्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।
  • 1925: न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।
  • 1952: पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में ढाका) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया।
  • 1959: नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना।
  • 1963: सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
  • 1986: दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
  • 1999: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 2004: लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

Person born on 21 February

  • 1894: भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म।
  • 1896: कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म।
  • 1952: भारतीय राजनीतिज्ञ टी.आर.जेलियांग का जन्म।
  • 1980: भारतीय रेसिंग ड्राइवर प्रतिभा सुरेशवारन का जन्म।

Person died on 21 February

  • 1991: भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन का निधन।
  • 1998: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।
  • 1970: भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का निधन।
  • 1829: कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)