इतिहास में 21 मार्च- महान शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिला खां का 1916 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 21 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • 1791 में अंग्रेजों ने टीपू सुल्तान को पराजित कर बंगलौर पर कब्जा किया था।
  • 1836 में कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरूआत, इसका नाम अब नेशनल लाइब्रेरी हैं।
  • 1844 में बहाई कैलेंडर की शुरूआत।
  • टोक्यो में 1857 में आए विध्वंसक भूकंप से करीब 170000 लोगों की जान गयी थी।
  • 1935 में फारसी भाषा बोलने वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
  • 1958 में सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
  • क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक 1971 में लगाया।
  • 1977 में देश में लगा आपातकाल खत्म।
  • 2000 में गिरिजा प्रसाद नेपाल के नये प्रधनामंत्री नियुक्त।

21 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1887 में भारतीय दार्शनिक, क्रान्तिकारी विचारक और मानवतावाद के समर्थक मानवेन्द्र नाथ राय का जन्म।
  • 1912 में भारतीय संगीतकार खुर्शीद अनवर का जन्म।
  • महान शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिला खां का 1916 में जन्म।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का 1978 में जन्म।

21 मार्च को हुए निधन

  • हिंदी साहित्यकार केशव प्रसाद मिश्र का 1952 में निधन।
  • 2003 में जाने माने उपन्यासकार गौरा पंत “शिवानी” का निधन।

इतिहास में 20 मार्च- 1727 में महान गणितज्ञ व भौतिक वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन का निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)