21 नवंबर का इतिहास- केरल के थुंबा से 1963 में रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ

  • Follow Newsd Hindi On  

21 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 21 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

21 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1877: प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
  • 1906: चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
  • 1947: आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1962: भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्ष विराम का ऐलान किया।
  • 1963: केरल के थुंबा क्षेत्र से 1963 में रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
  • 1963: भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
  • 1979: मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का कब्जा।
  • 1999: चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
  • 2001: संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
  • 2005: श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2006: भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

21 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1872: प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म।
  • 1899: कांग्रेस के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण महताब का जन्म।
  • 1916: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म।
  • 1936: हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म।

21 नवंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)