21 सितंबर का इतिहास- बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष 1857 में आत्मसमर्पण किया, प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूर जहाँ का 1926 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
21 सितंबर का इतिहास- बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष 1857 में आत्मसमर्पण किया, प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूर जहाँ का 1926 में जन्म

21 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 21 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

21 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1677: नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया था।
  • 1784: अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
  • 1857: बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 1942: नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
  • 1949: चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की जो चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
  • 1966: प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने आज ही के दिन बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया।
  • 1991: अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
  • 2001: अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
  • 2004: अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
  • 2005: जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 2008: रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।

21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1926: प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का जन्म।
  • 1963: वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म। इन्होंने अपने करियर में 98 टेस्ट में 405 और 176 वनडे मैचों में 225 विकेट लिए।
  • 1980: भारतीय फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म।

21 सितंबर को हुए निधन

  • 1743छ आमेर के राजा सवाई जयसिंह का निधन।
  • 1985: स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन।

21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)