इतिहास में 22 अप्रैल- आज पृथ्वी दिवस है, लेनिन का 1870 में हुआ था जन्म, चेतन भगत मना रह हैं बर्थडे

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 22 अप्रैल- भारतीय लेखक चेतन भगत का 1974 में जन्म, आज है पृथ्वी दिवस

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

22 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने 1500 में ब्राजील की खोज की।
  • फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने 1521 में स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने 1792 में यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
  • यूनान के एथेंस में 1906 में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1915 में जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1921 में इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1944 में मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
  • तत्कालीन सोवियत रूस 1954 में यूनेस्को में शामिल हुआ।
  • एडमिरल आर डी कटारी 1958 में भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
  • तत्कालीन सोवियत रूस ने 1966 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • सन 1970 में दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।
  • ऑप्टिकल फाइबर को 1977 में पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
  • अंतरिक्ष यान “सोयूज टी-8” 1983 में पृथ्वी पर लौटा।
  • बांडुंग (इंडोनेशिया) में 2005 में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2008 में लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • सन 2012 में लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।

22 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के अंतिम मुगल सम्राट अकबर द्वितीय का 1760 में जन्म।
  • रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का 1870 में जन्म हुआ था।
  • बंगाली सिनेमा के पहले स्टार कन्नन देवी का 1916 में जन्म।
  • भारतीय लेखक चेतन भगत का 1974 में जन्म।

22 अप्रैल को हुए निधन

  • ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का 1969 में निधन।
  • समाज सुधारक मंगूराम का 1980 में निधन।
  • भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का 2001 में निधन।
  • भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का 2013 में निधन।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)