22 अगस्त का इतिहास- 1639 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की

  • Follow Newsd Hindi On  
22 अगस्त का इतिहास- 1639 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की

22 August History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 अगस्त को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

22 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1627 में फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ।
  • 1639 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
  • 1849 में ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से पहला हवाई हमला किया।
  • 1894 में नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा की गई थी।
  • 1914 में ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
  • 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
  • 1979 में राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 1979 में लोकसभा भंग की।
  • 1996 में राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।
  • 1999 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई।
  • 2007 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।

22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1915 में फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार सोंभु मित्रा का जन्म हुआ था।
  • 1919 में प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर का जन्म हुआ था।
  • 1924 में हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म हुआ।
  • 1955 में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म 1955 को हुआ था।

22 अगस्त को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)