22 फरवरी राशिफल: इन तीन राशियों को आज हो सकता है धनलाभ, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 22 February 2020: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 22 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (22 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगें। मेहनत की बदौलत आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। प्रियजन के साथ आपके रिश्तें अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बनेगा।


वृष: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। पारिवारिक तनाव कम होगा।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए आज का दिन सही नहीं है। काम के सिलसिले में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य आपका पहले के मुकाबले अच्छा होगा।

कर्क: आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको प्लान तैयार करना चाहिए। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे।


सिंह: आज का दिन आपको आर्थिक लाभ और संपत्ति भी दिला सकता है। व्यापारिक रूप से आप आज सफल होंगे। कोई नया सौदा आपके हाथ लग सकता है।आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ हो सकती है। आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।

कन्या: आपका दिन बेहतर रहेगा। आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे। दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। रिश्तों के लिहाज से भी यह दिन सुखद रहेगा।

तुला:  आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक: आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी दोस्त के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु: आज खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा। विरोधियों के प्रति सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। ननिहाल के लोगों से समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध के मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर: आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है। आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। जान पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी।

कुंभ:  आर्थिक तौर पर आज का दिन कमजोर रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं। परिवार का वातावरण आपकी चिंताओं को और अधिक बढ़ा सकता है। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

मीन: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)