22 जुलाई राशिफल: कर्क राशि वालों को होगा बिजनेस में लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 22 July, 2020: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 22 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (22 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। लवमेट्स के रिश्तों में और मजबूती आएगी। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। घूमने-फिरने में समय बीतेगा। सेहत बढ़िया रहेगा।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आपकी रचनात्मकता में निखार आएगा। आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। ऑफिस में किसी से कहासुनी या बहस हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम रहेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आपके लिए आगे बढ़ने का दिन है। आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं भी आ सकती हैं। जॉब के लिए समय अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। बेरोजगार युवाओं को योग्यता अनुसार सही काम मिलने के संकेत हैं। आपको कुछ नए लोगों के साथ मिलने का मौका भी मिल सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज काम अधिक होने से आपका तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है। बच्चों के साथ वक्त बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। ऑफिस के काम को जल्दबाजी न करें।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कुछ लोगों का नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में सुखद नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन के लिए दिनथोड़ा कमजोर है। संतान को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ कलह हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम संबंधित मामलों में बाधाएं आ सकती हैं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज विवादों और बहस से दूर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी और गुस्सा आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दफ्तर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आप नई परियोजनाओं पर काम करेंगे। आपके काम की सराहना भी होगी। निजी जीवन में जल्द ही खुशियां प्राप्त होंगी। जीवन में नए रोमांटिक रिश्ते का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में समय बीतेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे के लिए आपको बहुत मेहनत करना होगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपको सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज नए तरीके से खुद की छवि को बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। आप अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते हैं। अपने साथी के साथ एक मजेदार एक्टिविटी की योजना बनाएं। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में बोनस मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से सब बेहतर रहेगा। आज कम खर्च में बढ़िया खरीददारी कर लेंगे। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा होगा। कुछ नया काम करने के बारे में सोच विचार करेगें। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)