22 नवंबर का इतिहास- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव का 1939 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
22 नवंबर का इतिहास- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव का 1939 में जन्म

22 November History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

22 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1967: संयुक्त राष्ट्र ने 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया।
  • 1968: मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
  • 1971: भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
  • 1989: आज ही के दिन मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।
  • 1990: ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
  • 1997: भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
  • 1998: बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
  • 2000: पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
  • 2005: हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।

22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1830: रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म।
  • 1864: भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई राउत का जन्‍म।
  • 1899: स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म।
  • 1916: स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष का जन्म।
  • 1939: सपा के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म।

22 नवंबर को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)