इतिहास में 22 जून- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का 1932 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 22 जून- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का 1932 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

22 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • सम्राट हुमायूं ने अपने बेटे अकबर को 1555 में अपने वारिस के रूप में घोषित किया।
  • पुणे में चाफेकर बंधुओं ने 1897 में तत्कालीन जिलाधिकारी वाल्टर चार्ल्स रैण्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • स्वीडन ने 1906 में राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
  • इंग्लैंड और भारत के बीच 1946 में लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ।
  • ब्रिटिश सम्राट ने 1948 में इम्प्रेरर ऑफ इंडिया शीर्षक को त्यागा।
  • भारत के सम्राट का खिताब 1948 में उनकी महामहिम, यूनाइटेड किंगडम के राजा का खिताब से हटा दिया गया है।
  • सुनीता विलियम्स 2007 में अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
  • 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में 2009 को दिखाई दिया।
  • इसरो ने 2016 में 20 उपग्रह लॉन्च अंतरिक्ष में इतिहास रचा।

22 जून को जन्मे व्यक्ति

  • वर्ष 1900 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का जन्म हुआ।
  • अमरीश पुरी का जन्म 1932 में हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक थे।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम अल्टर का जन्म 1950 में हुआ।

22 जून को हुए निधन

  • 1932 में भारत के प्रसिद्ध कवी जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ का निधन हुआ।
  • 22 जून 1988 को भदन्त आनन्द कौसल्यायन का निधन हुआ। वह बौद्ध भिक्षु, पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान तथा लेखक थे।
  • निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन 1994 में हुआ।
  • केदारनाथ अग्रवाल का निधन 2000 में हुआ। वह प्रमुख हिन्दी कवि थे।
  • भारतीय निदेशक और निर्माता राम नारायणन का निधन 2014 में हुआ।

    इतिहास में 21 जून- 2015 में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने की शुरुआत हुई


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)